Show your support

Tuesday, April 9, 2013

बस-बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

देहरा गोपीपुर — देहरा से नैहरनपुखर की तरफ जा रही एचआरटीसी की बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय घटी, जब दोपहर दो बजे के आसपास अमित कुमार, सुलोचना देवी रक्कड़ निवासी तथा मिता देवी को अपनी बाइक पर बिठा कर इन्हें कहीं छोड़ने जा रहा था। तभी वे अचानक ब्यास पुल के पास सरकारी बस की चपेट में आ गए। लोगों की सहायता से तीनों घायलों को नजदीकी देहरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सुलोचना देवी की गंभीर हालत होने के कारण उसे टांडा रैफर करना पड़ा। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं 108 की सहायता से घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%96/

No comments:

Post a Comment