निरमंड भाजपा को जोरदार झटका


निरमंड — जिला कुल्लू के निरंमड ब्लॉक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। सत्ता परिवर्तन के साथ ही भाजपा को कुल्लू जिला के निरमंड में एक और झटका लगा है। इससे पहले बंजार ब्लॉक से भाजपा के बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाया गया था। सत्ता परिवर्तन के साथ ही निरंमड में भी भाजपा के बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे, जिसमें कांग्रेस को आखिरकार बुधवार को जाकर सफलता हासिल हुई। बुधवार को जिला पंचायत अधिकारी के सामने निरंमड ब्लॉक की पंचायत समिति की अध्यक्ष उषा भारती के खिलाफ आठ-पांच से प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें एक सदस्य का वोट रद्द घोषित किया गया। बता दें कि निरंमड ब्लॉक में पंचायत समिति के 15 सदस्य हैं, जिनमें बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव के समय 14 सदस्यों ने ही भाग लिया। इनमें से एक सदस्य करण दास जो कि भाजपा पार्टी से ही संबंध रखते हैं, वह अनुपस्थित रहे, वहीं निरंमड पंचायत समिति के उपाध्यक्ष योगेश भार्गव के खिलाफ सात-छह से अविश्वास प्रस्ताव को पारित किया गया। इसमें भी एक सदस्य के वोट को रद्द घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच एक बार फिर से जोरदार टक्कर हो सकती है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता इसको लेकर काफी खुश हैं। बताते चलें कि आनी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले इस ब्लॉक में इस समय वर्तमान विधायक भी सत्तासीन पार्टी के ही हैं। जिला पंचायत अधिकारी गिरीश शर्मा कुल्लू ने पुष्टि करते हुए बताया कि निरंमड ब्लॉक के पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ बुधवार को बाकि सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को पारित किया है। शीघ्र ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनावों के लिए घोषणा कर दी जाएगी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9d%e0%a4%9f/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews