बिरोजा इंडस्ट्री का स्टोर सुलगा


नाहन — जिला मुख्यालय नाहन स्थित रोजिन एवं तारपीन उद्योग की करोड़ों रुपए की संपत्ति शुक्रवार सुबह स्वाह होने से बाल-बाल बच गई। बिरोजा एवं तारपीन उद्योग नाहन के साथ-साथ अग्निशमन केंद्र नाहन के कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आगजनी की घटना पर तुरंत काबू किया, जिससे करोड़ों रुपए की संपत्ति स्वाह होने से बच गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कारखाने के अंदर नाले के पास रखे गए बिरोजे के टीन के स्क्रैप में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत आसपास खड़े कर्मियों ने उद्योग प्रबंधन को दी तथा अग्निशमन विभाग को तुरंत इसके बार में सूचित किया गया। इस बीच जहां बिरोजा एवं तारपीन कारखाना के कर्मियों ने उद्योग में रखे अग्निशमन उपकरणों से आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया, परंतु तब तक अग्निमशन की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। अग्निमशन की टीम के कर्मियों में लीड फायरमैन किशोर कुमार, विजय कुमार, रमेश चंद, प्रेम सिंह व राजेश कुमार ने तुरंत आगजनी की घटना पर काबू करते हुए फैक्टरी के साथ-साथ उद्योग के बिरोजा स्टोर में रखे करीब पांच लाख रुपए के बिरोजा को बचा लिया। यदि अग्निशमन विभाग की टीम कुछ क्षण ओर देरी से आती तो लाखों रुपए की संपत्ति जलकर स्वाह हो सकती थी। गौर हो कि बिरोजा फैक्टरी में रखा गया बिरोजा व अन्य पदार्थ अत्यंत ही ज्वलनशील होते हैं। उधर, फैक्टरी प्रबंधन ने आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए उद्योग के कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के कर्मियों का आभार व्यक्त किया है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8b/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews