Show your support

Friday, April 5, 2013

गवाली के पुंदल में गहराया पानी का संकट


पद्धर — ग्राम पंचायत गवाली के पुंदल गांव में पेयजल की किल्लत होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां जारी एक प्रेस बयान में ग्रामीण शेर सिंह, प्रताप व बीरबल का कहना है कि गत काफी समय से उनके घर के नल में पेयजल नहीं आ रहा है, जिस बारे में उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को भी कई बार अवगत करवाया, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उक्त ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में उन्होंने अधिशाषी अभियंता पद्धर से भी शिकायत की है, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि उनकी पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए अन्यथा उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment