कांग्रेस का सिक्सर, भाजपा जीरो


शिमला हिमाचल प्रदेश विवि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चुनाव में कांग्रेस समर्थित कर्मचारियों ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष पद पर सीपीआईएम समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे हैं। चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाए। चुनाव में अशोक शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने 155 वोट हासिल किए। इसी तरह राजेश गर्ग को 62 व गीताराम को 77 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर चंदीराम ने 117 वोट प्राप्त कर विजयी रहे हैं। वहीं मस्तराम को 107 व तिर्थराम को 66 मत से ही संतोष करना पड़ा। महासचिव पद पर धर्मदास ने 123 मत हासिल कर जीत हासिल की है। चेतावर को 83 व दिनेश को 87 मत ही मिले। सह सचिव पद पर अशोक कुमार ने 124 पद हासिल कर जीत हासिल की है। अमर सिंह को 65 व ललित को 94 मत मिले। प्रेस सचिव पद पर मुकेश कुमार विजयी रहे हैं। उन्हें कुल 132 मत हासिल हुए, जबकि संजीत सोढ़ी को 63 व नरेंद्र कुमार को 99 मत मिले। वित्त सचिव पद पर मोहन सिंह को 144 मत मिले वह विजेता रहे। बुद्धी राम को 69 व नरेंद्र कुमार को 69 मत मिले। सुबह 11 बजे से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। पूर्व ईसी सदस्य ओपी शर्मा, चौधरी बरयाम सिंह बैंस व गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष व हपुवा के अध्यक्ष डा. हितेश्वर ठाकुर को नव नियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी है। चुने गई नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष चंदीराम, महासचिव धर्मदास, सहसचिव अशोक कुमार, संगठन सचिव प्रताप सिंह चुने गए।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews