धूमल ने किया व्यापार,ब्लैकमेल सरकार


नादौन — पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कुर्सी पर बैठ कर अपने पद की गरिमा तथा मर्यादा नहीं रखी। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने केवल व्यापार किया है, विकास नहीं। यह शब्द कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर ठाकुर ने गत चुनावों के उपरांत पहली बार नादौन पहुंच कर लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि शांता कुमार सहित प्रदेश के समस्त मुख्यमंत्रियों ने अपने पद की मर्यादा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने पूर्व धूमल सरकार पर बरसते कहा कि पूर्व सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे रहे और धूमल को अपने ही मत्रियों पर विश्वास नहीं था, इसलिए उनके भी फोन टैप करवाते रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि धूमल सरकार के समय हुए टेलीफोन, प्राइवेट विश्वविद्यालय सहित सहित भू-घोटालों का सच जनता के समक्ष रखा जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल ही देश का ऐसा प्रथम राज्य बना जहां धूमल सरकार ने जीवित व्यक्तियों के नाम पर योजनाएं आरंभ कर दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल व्यापारिक मानसिकता से सुविधा राजनीति करते हैं सेवाभाव से राजनीति नहीं करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार का कच्चा चिट्ठा तैयार किया जा रहा है और शीघ्र ही सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर बरसते हुए कहा कि वह मुंबई और दुबई के ही चक्कर काटते रहे तथा अपने क्षेत्र में उन्होंने आज तक कोई विकास नहीं करवाया। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रो.धूमल से यह पूछें कि क्या चालक की नौकरी करने वाला कोई व्यक्ति कसौली में 118 बीघे जमीन ले सकता है। उन्होंने धूमल से पूछा कि जनता को बताएं कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते नादौन व हमीरपुर की जनता को कौन सी बड़ी योजना दी है श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि नादौन के लिए कांग्रेस द्वारा स्वीकृत मिनी सचिवालय तथा स्पाइस पार्क का कार्य धूमल ने लटका कर रखा। उन्होंने नादौन की जनता से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी। सुक्खू ने कहा कि वह नादौन के ऋणी हैं। इससे पूर्व इंद्रदत लखनपाल ने कहा कि सुक्खू के तौर पर सोनिया गांधी ने युवा नेतृत्व दिया है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews