चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस

नादौन — देश में कांग्रेस की अगली सरकार बनाने के लिए प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस की झोली में डालने हेतु महिलाओं को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। यह शब्द नादौन की जैन धर्मशाला परिसर में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में बतौर मुख्यातिथि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी विद्या देदू ने कहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर डटकर कांगे्रस की जीत को सुनिश्चित करने हेतु कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी व राहुल गांधी का संदेश लेकर प्रदेश में आई हैं तथा प्रदेश में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जिसके चलते बूथों की कमेटियां बना कर महिलाओं की सहभागिता को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा तथा उन्हें आर्थिक आजादी व समृद्धि प्रदान करनी होगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष मनभरी देवी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं की सहभागिता बूथ स्तर तक सुनिश्चित करने हेतु कड़ी मेहनत की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिनों में सरकार ने जनहित में कई साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जबकि महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव डा. राज धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी वादे पूर्ण करने आरंभ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण बोर्ड का गठन विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा पीटीए तथा बेरोजगार वर्ग के लिए निर्णय सहित प्रदेश सरकार ने कई अन्य ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के लोगों को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए नादौन की महिलाओं को और जागरूक करने हेतु परिश्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नादौन से स्वर्गीय नारायण चंद पराशर के बाद सुखविंदर सिंह ठाकुर के रूप में बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को नादौन पहुंचने पर महिला कांग्रेस भी सुक्खू के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लेगी।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d-2/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews