जनसमस्याओं पर ध्यान दें सुक्खू

शिमला — भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू से कहा है कि वह आए दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को कोसने की बजाय अपनी सरकार को जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के लिए कहना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सुक्खू अभी तक विधानसभा चुनाव में मिली हार से उबर नहीं पा रहे हैं और तभी अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सुक्खू भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से अपने सभी कार्य कराते रहे हैं। वह उनकी तथा भाजपा सरकार की प्रशंसा करते नहीं थकते थे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews