तबादले का डर दिखा रही कांग्रेस


तरक्वाड़ी — प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुछेक कांग्रेसी दलाल मालामाल और कर्मचारी वर्ग परेशान हुआ है। ये शब्द हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भोरंज विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में सुख भोगने के लिए आती है, न कि जनसेवा के मकसद से। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में तबादला माफिया पूर्णतया सक्रिय है और ईमानदार कर्मचारियों को तबादलों का रौब दिखाकर डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि इन तबादला नीतियों से दलाल मालामाल होते जा रहे हैं, जबकि कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश मंे खनन माफिया सक्रिय है और खनन माफियाओं से बाहरी राज्यों के मंत्री, विधायक भी मिले हुए हैं। उन्होंने कहा है कि कांगे्रस सरकार का अब तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है, जिसे जनता भलीभांति जानती है। उन्होंने कहा कि मिशन 2014 के लिए 19 अप्रैल को दिल्ली में प्रदेश से पांच हजार कार्यकर्ता संकल्प रैली मंे भाग लेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, अनिल ठाकुर, राकेश ठाकुर, दलबीर ठाकुर, विनोद सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%a4%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews