पड़ोसी ने नोची नाबालिग

ऊना — जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गंाव में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली युवती के साथ नवविवाहित युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय के साथ लगते एक गंाव में नवविवाहित युवक ने अपनी पड़ोसन नाबालिग युवती के साथ दुराचार कर डाला। पीडि़त लड़की की मां गुरुवार को घर से बाहर रिश्तेदारों के घर गई हुई थी। घर में लड़की अकेली थी, जिसका लाभ उठाते हुए आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया। यहां युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त लड़की ने मां के लौटने पर अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात को बताया। परिजनों ने शुक्रवार को मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़त छात्रा का मेडिकल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवा दिया है। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की शादी कुछ माह पहले ही हुई है। पुलिस ने मामले को लेकर गहन तफतीश शुरू कर दी है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाएगा।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%97/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews