पड्डल में तिल धरना दुश्वार

मंडी — अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के छठे दिन शनिवार को पड्डल मैदान में लोगों का जन सैलाब उमड़ा। शुक्रवार को भी हजारों लोगों ने पड्डल मैदान में पहुंच कर देवताओं के दर्शन किए थे और खरीददारी की थी, लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा कई गुना तक बढ़ गया। शनिवार को पड्डल मैदान तिल धरने तक को जगह नहीं बची थी और लोगों को चलने तक के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को जहां लोगों ने जमकर खरीददारी की, वहीं देवताओं के पास हजारों लोगों ने अपना शीश नवाया। कालेज मैदान में देवताओं के पास माथा टेकने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं इसके साथ ही शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम मुकाबलों में कुश्ती और रस्साकशी के मुकाबलों को भी हजारों लोगों ने देखा। शनिवार को भी पड्डल में लाखों का कारोबार होने की सूचना है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव और पड्डल लगा हुआ मेला पूरे शबाब पर है, वहीं शनिवार को पड्डल मेले ने पूरा जोर पकड़ लिया। रविवार को देवताओं की विदाई को देखते हुए शनिवार को पड्डल में लोग सैलाब की तरह उमड़ आए। सुबह आठ बजे से लोगों का पड्डल में पहुंचना शुरू हो गया था। लोगों ने पड्डल मेले में पहले देवताओं का आशीर्वाद लिया और उसके बाद पड्डल मेले का आनंद उठाया। मेले में लगी दुकानों में को भारी भीड़ देखने को मिली। युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने जमकर खरीददारी की। शनिवार को लोगों ने कपड़ों और जूतों की सेल का सबसे अधिक लाभ उठाया। इसके साथ ही सजावटी सामान और अन्य सामान भी मेले में खूब बिके। मेले में लगे विभिन्न फूड स्टाल पर भी लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का खूब आनंद उठाया।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be/


Post a Comment

Latest
Total Pageviews