साइकिल हल देख हैरान हुए किसान

मंडी — अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंे विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियां लोगों को जागरुक कर रही हैं। महोत्सव के छठे दिन कृषि विभाग के अलावा स्वास्थ्य, खादी एवं ग्रामोद्योग, हिम उर्जा, मिड हिमालयन, विद्युत बोर्ड, गृह विभाग और उद्यान विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों में जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने विभागों की विभिन्न योजनाओं के बारे मंे जानकारी हासिल की। कृषि विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी मंे लोगों को उन्नत कृषि के तौर तरीकों के अलावा विभिन्न औजारों के बारे मंे बताया गया। संुदरनगर क्षेत्र के छातर निवासी किसान परमा राम की ओर से निर्मित साइकिल हल किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जल संरक्षण के लिए वाटर शैड प्रोजेक्ट भी लोगों को पानी की महता के बारे में जागरूक कर रहा है। विभाग मॉडल के माध्यम से किसानों को बारिश के पानी के संग्रहण के बारे में जानकारी दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में नशे से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया जा रहा है। इस दौरान बताया गया कि नशे में मौजूद चार हजार तत्त्व शरीर को हानि पहुंचाते हैं। नशे से बालों का झड़ना, मोतियाबिंद, दांतों में सड़न, फेफड़ों का कैंसर, दिल के रोग, पेट का अलसर आदि के अलावा अन्य कई प्रकार के रोग पनपते हैं जो व्यक्ति की मौत का कारण बनते हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में खनिज, वन, कृषि आधारित उद्योग इंजीनियरिंग और गैर परंपरागत उर्जा, वस्त्र उद्योग, सेवा उद्योग आदि के बारे में जानकारी लोगों को दी जा रही है। खादी एवं ग्रामोद्योग की ओर से लोगों के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। प्रदर्शनी मे पहुंचे राम सिंह, बलबीर, आत्मा राम, सेवक सिंह, जय राम और अजय ने बताया कि सरकारी विभागों की प्रदर्शनियों में पहुंच कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%bf/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews