भागवत कथा सुनने से ही मिटेंगे कष्ट

ऊना — जिला मुख्यालय के अजनोली गांव के मंदिर पंचमुखी महादेव मंदिर अपर अजनोली में साप्ताहिक भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आयोजक सतीश कुमार ने बताया कि यह भागवत कथा 24 मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। इस अवसर पर कथावाचक स्वामी पुनीत गिरि जी महाराज ने अपने प्रवचनों की रसवर्षा की। उन्होंने कहा कि भागवत एक श्रेष्ठ ग्रंथ है, जिसका मात्र श्रवण करने से ही मनुष्य के सब दुख दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के बताए उद्देश्य पर चलकर व्यक्ति संत मार्ग में चला जाता है, जो लोग भगवान में आस्था रखते हैं, वे दुखों में भी भगवान की कृपा से अपने कष्टों का निवारण कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त निःस्वार्थ भाव से बिना किसी कामना से भगवान का स्मरण करता है, ऐसे भक्त की आस्था व विश्वास कभी निष्फल नहीं जाता। धार्मिक समागम के दौरान संत पुनीत गिरि जी महाराज ने अपने प्रवचनों में संगतों को संत मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। उन्हांेने कहा कि अपने अमूल्य जीवन को भगवान के नाम समर्पित करने से व्यक्ति को कोई बाधा नहीं आती, बल्कि भगवान की छत्र छाया के चलते भक्त के सारे कष्ट समय-समय पर भगवान द्वारा हर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान की भक्ति के लिए समय निकालना चाहिए और इस कलयुगी समय में गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर ही मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%87/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews