करसोग — अगामी 30 अप्रैल तक अराजपत्रित कर्मचारी महांसघ के प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। यह बात अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर, वर्तमान महासचिव एसएस जोगठा, सुरेश शर्मा द्वारा करसोग में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं के साथ नव निर्वाचित करसोग कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी उपस्थित हुए। प्रदेश कर्मचारी नेता हेम सिंह ठाकुर, एसएस जोगठा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कर्मचारियों का समर्थन लेने में ही विश्वास रखते हैं तथा इसी तर्ज पर सरकार से मान्यता बाद में मांगी जाएगी, पहले प्रदेशभर में कर्मचारियों का विश्वास मत व समर्थन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला मंडी में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की 17 इकाइयां हैं, जिनमें से 13 इकाइयों का चुनाव पूरा हो गया है व सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि 13 इकाइयों में ही सर्वसमिति से कार्यकारिणी का गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हमेशा ही कर्मचारी हितैषी रहे हैं व इस बार भी कर्मचारी हितों को लेकर ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसका हरसंभव प्रयास किया जाएगा। लिपिक वर्ग के उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी एमआर वर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में कर्मचारी का ऐतिहासिक समर्थन उन्हें मिल रहा है व प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी पूरी तरह कर्मचारी हितों को समर्पित रखते हुए बिना किसी भेदभाव के कार्य किया जाएगा।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/30-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/
Post a Comment