धूमधाम से मनाएंगे भगवान परशुराम जयंती

आनी — 12 मई को भगवान परशुराम जयंती पर आनी मुख्यालय में होगा भव्य आयोजन। ब्राह्मण सभा के प्रवक्ता शिवराज शर्मा ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी भगवान परशुराम जयंती 12 मई रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसमें आनी खंड करसोग के तुमन, कनेउग, क्षेत्र के सैकड़ों सदस्य शामिल होंगे। श्री शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सभा ने चार सालों में धार्मिक, सामाजिक व ब्राह्मण समुदाय बेसहारा, परिवारों की सहायता की है। धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म का प्रचार-प्रसार किया है। इसके अलावा आनी के रिवाडी, बटाला, थवोली, शमेशा, ठोगी, कराणा, धनाह, चेवड़ी आदि गांवों में क्षेत्रीय सम्मेलनों का भव्य आयोजन किया है। भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समुदाय के कर्मठ, बहादुर, समाजसेवी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस साल भी भगवान परशु राम जयंती पर आनी मुख्यालय में भगवान की भव्य झांकी, महिलाओं द्वारा गीत-संगीत जल यात्रा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस महायोजन की प्रबंधन समितियों बारे दुर्गा माता मंदिर आनी में 30 मार्च शनिवार को बैठक हेगी, जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष खयाले राम शर्मा करेंगे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews