बग्गा को भाजपा की बागडोर

ऊना — जिला ऊना भाजपा के संगठनात्मक चुनाव बुधवार को स्थानीय विश्राम गृह में चुनाव प्रभारी प्यारे लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए। जिला भाजपा के पांचों मंडलों के अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों सहित जिला के आलानेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए जिला के चुनाव सर्वसम्मति से करवाए। इसमें पूर्व राज्य अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष व जिला परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष व ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता बलबीर बग्गा को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसकी घोषणा चुनाव प्रभारी प्यारे लाल ने की। इसी के साथ प्रदेश डेलीगेट के लिए ऊना से हरिओम भनोट, कुटलैहड़ से सुरेश बांका, हरोली से कुलविंद्र, चिंतपूर्णी से पवन ठाकुर व गगरेट से सुशील कालिया के नाम भी तय किए गए। प्रदेश के लिए मंडलाध्यक्ष भी डेलीगेट रहते हैं। ऊना से रमेश चंद, कुटलैहड़ से मनोहर लाल, गगरेट से राममूर्ति, चिंतपूर्णी से श्याम कुमार व हरोली से जगजीत मनकोटिया को मंडलाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव के बाद प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सर्वसहमति से चुनाव करवाना भाजपा की पद्धति रही है। अपने संबोधन में प्रवीण शर्मा, वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला में पार्टी को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के आभारी हैं, जिन्होंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, राजकुमार धनौटिया, नरेंद्र ठाकुर, हरिओम भनोट, शेर सिंह ठाकुर, चौधरी मक्खन सिंह, सागर दत्त भारद्वाज, राणी रणौत, ममता कश्यप, रामपाल सैणी, यशपाल राणा, रविंद्र जसवाल, राजन सहोड, पुनीत, हरीश, बलविंद्र, राज कुमार पठानिया आदि उपस्थित थे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%ac%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%b0/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews