नीलगाय ने एक मारा, दो गंभीर

ऊना — हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंाव सैंसोवाल में नीलगाय की चपेट में आने से काल का ग्रास बने बाइक चालक का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार दंपति उसी नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल दंपति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि हरोली ब्लॉक कार्यालय में वाटरशैड विभाग में जेई के पद पर कार्यरत राजीव कौशल पुत्र राम स्वरूप बाइक पर अपने घर कांगड़ की ओर आ रहा था कि अचानक ही नीलगाय की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल जेई को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पीडि़त जेई को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में गुरुवार को शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इसका अंतिम संस्कार गांव कांगड़ में किया गया। इसी हादसे के दौरान दंपति धर्मपाल सैणी निवासी अजनोली अपनी पत्नी सुमन व डेढ़ वर्षीय बच्चे विशांत के साथ अपने ससुराल हरोली की ओर जा रहा था तो अचानक आवारा नीलगाय सैंसोवाल में दोपहिया वाहन के साथ आकर टकरा गई। इस हादसे में दंपति के सिर पर गंभीर चोंटें आई हैं व नन्हा बच्चा भी जख्मी हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया है। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों का सीटी स्कैन भी करवाया है। चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में पीडि़तों का उपचार जारी है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b0/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews