चेन छीनने पर दो महिलाएं गिरफ्तार

शिमला — नार्थ ओक में पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट के गले से सोने की चेन छीनने वाली दो शातिर महिलाओं को संजौली पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया हैं। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिलाएं जजैंहली (करसोग) की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनमें एक महिला कसुम्पटी व एक ढली में रहती हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों महिलाओं के बच्चे शिमला में पढ़ते हैं। पुलिस पुछताछ में आरोपी महिलाओं ने खुलासा किया है कि गले से छिनी गई सोने की चेन को लोअर बाजार में एक सोना कारोबारी को बेच दिया गया था। डेढ़ लाख रुपए कीमत वाली चुराई गई सोने की चेन को सिर्फ 50 हजार में बेच दिया गया। पुलिस ने महिला के कहने पर लोअर बाजार स्थित उस सोना आभूषण विक्रेता की दुकान में दबिश दी, जिस पर चोरी के सोने की चेन खरीदने का आरोप था। पुलिस का कहना है कि उक्त जौहरी ने खरीदी गई चोरी की चैन को पिघला दिया हैं। अब पुलिस जौहरी के खिलाफ ढली थाना में चोरी का सोना खरीदने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी पंकज कुमार ने की है। यहा बताते चलें कि बीते 15 दिसंबर को नार्थ ओक में ठियोग ताली खोलना निवासी रविंद्र सिंह के गले से इन शातिर महिलाओं ने सोने की चैन उड़ाई थी। पुलिस में दी गई शिकायत में रविंद्र सिंह का कहना था कि वह नार्थ ओक में घर के पास फिसल कर गिरा था, इसी दौरान वहां से दो महिलाएं जा रही थी। जिन्होंने उसे ऊपर उठाया और चालाकी से गले से सोने की चैन निकाल ली थी। पुलिस तब से लेकर अब तक इस शातिर महिलाओं की तलाश कर रही थी। पुलिस के हाथ इन महिलाओं का सुराग लगते ही पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%9b%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews