ऊना — जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव बसाल की एक विवाहित महिला ने जहर निगल लिया। पीडि़त महिला को गंभीर स्थिति में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव बसाल में एक 24 वर्षीय विवाहित महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे महिला की तबीयत खराब हो गई। पीडि़ता की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने पीडि़तो को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि उनकी लाड़ली ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचकर परिजनों के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं और पीडि़ता द्वारा जहरीले पदार्थ निगलने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीडि़त महिला तीन बच्चों की मां है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने बताया कि बसाल गांव में एक विवाहित महिला द्वारा जहरीले पदार्थ को निगलने के मामले में पुलिस ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%b0/
Post a Comment