करसोग – प्रदेश भाजपा के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर करसोग के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व कार्यकारिणी द्वारा सतपाल सत्ती को बधाई संदेश दिया गया है। भाजपा मंडल करसोग के अध्यक्ष महेंद्र सत्या व उपाध्यक्ष कमल ठाकुर सहित अमी चंद, महेश्वर दत्त शर्मा आदि सभी सदस्यों ने कहा कि लगातार दूसरी बार सतपाल सत्ती के अध्यक्ष बनने से जहां कार्यकर्ताओं का पहले की तरह मनोबल बढ़ रहा है, वहीं उनके नेतृत्व में प्रदेश के अंदर भाजपा और मजबूत होकर सामने आएगी।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d/
Post a Comment