लोक निर्माण मंत्री 14 जुलाई को रोहडू के प्रवास पर

क्रमांक 37/07                                       शिमला, 12 जुलाई, 2024

लोक निर्माण मंत्री 14 जुलाई को रोहडू के प्रवास पर

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 14 जुलाई, 2024 को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 14 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे सीमा कॉलेज के जीपीजीडीसी सीमा ऑडिटोरियम में संजीवनी प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 2 बजे डाकगांव में 'चतुर्थ स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट' के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
.0.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews