Press Note from RMS CHAIL

मेजर जनरल के पी सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल, एडीजी, 
मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित चण्डीगढ़), अम्बाला ने किया राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, चैल का दौरा

मेजर जनरल के पी सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल, एडीजी मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित चण्डीगढ़) अम्बाला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, चैल में एक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मेजर जनरल के पी सिंह ने देश की सुरक्षा में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान नैतिक मूल्यों और देशभक्त के जज्बे पर विशेष बल दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मिलिट्री स्कूल में उपलब्ध करवाई जा रही बेहतरीन सुविधाओं और अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय सेना में अधिकारी रैंकों में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। यह प्रेरक व्याख्यान भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर, शिमला, मेजर कपिल सलिमाठ, प्रशाशिनिक अधिकारी और प्रिंसिपल वी के गंगवाल जैन, चैल द्वारा अयोजित किया गया, जिसमे 230 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। इस पर मेजर जनरल के पी सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल, एडीजी, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र ने उन्हें आयोजन के लिए बधाई दी। सभी छात्र-छात्रओं ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए दिलचस्पी दिखाई। इस व्याख्यान में कर्नल पुष्विंदर कौर, भर्ती निदेशक, भर्ती कार्यालय शिमला ने भी सभी छात्र-छात्रओं को सम्बोधित किया और उनको भारतीय सेना अफसर रैंक जिम्मवारी में मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना में विभिन्न अधिकारी रैंकों की भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में भी छात्र-छात्रओं को अवगत कराया।



Post a Comment

Latest
Total Pageviews