Show your support

Monday, December 11, 2023

Press Note - लोक सभा चुनाव के लिए ईवीएम/वीवीपैट के संदर्भ में किया जाएगा जागरूक

क्रमांक 31/12                                    शिमला, 11 दिसम्बर  2023
लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम/वीवीपैट के संदर्भ में किया जाएगा जागरूक

शिमला, 11 दिसंबर - जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं को ईवीएम/वीवीपैट के संदर्भ में युवा एवं ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवा मतदाताओं को जागरूक करना और इस प्रणाली के लिए मोबाइल प्रदर्शनी वाहनों एवं ईवीएम प्रदर्शनी केन्द्र का प्रयोग किया जाएगा ताकि लोक सभा चुनावों के दौरान, ग्रामीण व युवा मतदाताओं के संशय दूर हो सके और मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी दर्ज हो सके।
  उपायुक्त ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान जिन ईवीएम/वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा, उन्हें चिन्हित सुरक्षित जगह पर रखा जाएगा तथा लॉगबुक के द्वारा उचित प्रविष्टियां दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम/वीवीपैट के जागरूकता शिविरों  का रिकॉर्ड 16 दिसम्बर, 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक हर शनिवार जिला निर्वाचन कार्यालय शिमला में प्रस्तुत किया जाएगा।
.0.

No comments:

Post a Comment