नगर संवाददाता-शिमला-नगर निगम शिमला में आयुक्त का पद पिछले कुछ समय से खाली चल रहा था। सरकार ने हाल ही में किए गए तबादलों के फेरबदल के दौरान आशीष कोहली को नगर निगम के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसी को लेकर सोमवार को आशीष कोहली ने भी नगर निगम आयुक्त का पद संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि आशीष कोहलीपहले भी वर्ष 2008 से 2010 व इसके बाद 2011 से 2012 में भी सहायक नगर निगम में सहायक आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकें हैं।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि शहर के लोगों को पार्किंग की बेहतरीन सुविधा मिल सकें, इसको लेकर भी कार्य किया जाएगा। शिमला शहर के विकास के लिए वह वार्डों के पार्षदों सहित लोगों के एक को-आर्डिनेशन बना कर काम करेंगे।
साथ ही जिला प्रशासन के साथ भी मिल कर शहर के विकास के लिए नए आयामों पर काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नगर निगम में पहले भी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि नगर निगम ऑनलाइन यानि डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देगा, ताकि लोगों को घर से ही निगम की सेवाएं मिल सके। लोगों को बार निगम कार्यालय में न आना जाना पड़े। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शिमला शहर ने इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्होंने बताया कि यह भी उनकी अहम प्राथमिकता रहेंगी कि शिमला शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए।
The post नए नगर निगम आयुक्त की सबसे बड़ी प्राथमिकता पार्किंग ठीक करना appeared first on Divya Himachal.
Post a Comment