विद्युत उपमंडल में छोटे उपकरणों की कमी

सुन्नी – शिमला ग्रामीण के विद्युत मंडल सुन्नी के अंतर्गत छोटे-छोटे परंतु अत्यंत उपयोगी विद्युत उपकरणों के पिछले डेढ़ वर्षों से चल रही कमी के कारण बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार विद्युत मंडल सुन्नी में किटकैट एवं फ्यूज तार जैसे छोटे परंतु महत्त्पूर्ण उपकरणों के न होने से जहां बार बार विधुत कट क्षेत्र में लग रहे हैं,वहीं क्षेत्र में छह ट्रांसफार्मर भी इनके अभाव में जल चुके हैं। यही नहीं खराब मौसम में अस्थाई फ्यूज एवं किटकैट लगाने में कर्मचारियों को भी करंट लगने का हरसमय अंदेशा बना रहता है। अस्थाई उपकरण लगाने के कारण बार बार विद्युत लाइनों में ट्रिपिंग होती रहती है,जिस कारण खराब मौसम में भी कर्मचारियों को लाइनों पर कार्य करने के लिए बाध्य होना पड़ता है। इसी कारण दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। सूत्रों का कहना है कि फ्यूज तार एवं किटकैट न होने के कारण मजबूरन कॉपर वायर का उपयोग करना पड़ता है जोकि मानव जीवन के लिए घातक होने के साथ तकनीकी तौर पर भी नुकसानदायक है। हालांकि विभागीय अधिकारी इन आरोपों को नकार रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि विधुत उपकरण मांग के अनुरूप मंगवाए जा रहे है। अधिशासी अभियंता सुन्नी मदन धीमान ने बताया कि विधुत उपकरणों की मंडल में कोई भी कमी नहीं है। कुछ उपकरण जी कम हो जाते है उन्हें कुटेशन के माध्यम से मंगवाया जा रहा है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया।

The post विद्युत उपमंडल में छोटे उपकरणों की कमी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews