चौपाल में सीएए के समर्थन में मुहिम

चौपाल – चौपाल  नागरिकता संशोधन अधिनियम  2019 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय बाजार में एक जन जागरण अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया। जिसमें नागरिकता संशोधन अधिनियम  के बारे में लोगों को जाकरुक किया गया और देश के सभी लोगों के हित में कार्य करने की बात कही गई। जागरूकता अभियान की अध्यक्षता स्थानीय विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने की। स्थानीय विधायक व  वरिष्ठ कार्यकर्ताओं  द्वारा स्थानीय बाजार चौपाल में घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019,  की जानकारी दी व  इससे संबंधित लिखित सामग्री वितरित की गई। विधायक बलवीर सिंह वर्मा  ने कहा कि लोग इस कानून को लेकर स्वयं जागरूक हो और अपने सगे संबंधियों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कानून से किसी को कोई खतरा नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने के लिए  भारतीय जनता पार्टी घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान प्रबुद्ध जन संगोष्ठी, छोटी संगोष्ठी, ग्राम पंचायत वार्ड स्तर पर नागरिकता अधिकार सम्मान प्रवचन हस्ताक्षर अभियान पैदल मार्च आदि का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एलआर  शर्मा,  चौपाल भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप शर्मा,  भाजपा मंडल महामंत्री विरेंद्र वर्मा, जिला भाजपा सदस्य दीपक पनाईक, भाजपा मंडल पार्टी कार्यकर्त्ता शशि चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता अरुण ठाकुर, अजय जिंटा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य भोपिंद्र ठाकुरए सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post चौपाल में सीएए के समर्थन में मुहिम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews