सोलन -धर्मपुर एवं कसौली पुलिस को चिट्टा मामले में दोहरी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच आरंभ कर ली है। पहले मामले में पुलिस ने एक नाइजीरियन को दिल्ली तथा दूसरे मामले में एक स्थानीय युवक को धर्मपुर में पकड़ा है। जानकारी के अनुसार कसौली पुलिस ने एक विदेशी नशा तस्कर को दिल्ली के जनकपुरी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान स्काइसी ब्रेवो के रूप में हुई है। यह वेस्ट नाइजीरिया का रहना वाला है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों कुठाड़ से गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर मिले इनपुट के अनुसार पुलिस ने विदेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी यह पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि वह दिल्ली में कब से रह रहा है और कितने समय से प्रदेश के युवाओं को नशे की खेप पहुंचा रहा है। दूसरी ओर, धर्मपुर पुलिस ने धर्मपुर की ओर से सुबाथू की तरफ जा रहे एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 13.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया। युवक की पहचान नरेश शर्मा निवासी नेहर मेणू, तहसील अर्की के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
The post कसौली पुलिस ने दबोचा विदेशी तस्कर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment