धर्मशाला – विजिलेंस ने नगर निगम धर्मशाला में रिश्वत मामले में पकड़े गए जेई के बैंक अकाउंट और संपत्ति को भी खंगाला है। इसके आधार पर अब आय से अधिक संपत्ति का मामला भी जेई के खिलाफ बनाया जाएगा। उधर, विजिलेंस उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला ने सोमवार को नगर निगम धर्मशाला के जूनियर इंजीनियर जोगेंद्र सिंह को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी जोगेंद्र सिंह का दो दिन पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। वहीं, विजिलेंस ने विभिन्न पहलूओं में जांच करते नगर निगम धर्मशाला के अधिकारियों से भी पूछताछ की है। साथ ही निगम का मामले से संबंधित सभी रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। विजिलेंस के अनुसार गिरफ्तार जेई ने दो लाख रिश्वत सहित शिकायतकर्ता से एक लाख और कुल मिलाकर तीन लाख की डील करने की बात भी सामने आ रही है। इसके आधार पर विजिलेंस की टीम जांच करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि गुरूवार को एमसी धर्मशाला के जेई को एक लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उधर, विजिलेंस एसपी अरूल कुमार ने बताया कि मामले को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है।
The post रिश्वत मामले में जेई के बैंक खातों-संपत्ति की होगी जांच appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%88-2/
No comments:
Post a Comment