शिमला – हिमाचल में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। राज्य में 24 घटों के दौरान मानसून कमजोर रहा। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों के दौरान भी राज्य में मानसून कमजोर रहेगा। विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सात सितंबर से मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में भी नौ सितंबर से चटक धूप खिलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नौ सितंबर तक मौसम खराब रहेगा। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मंगलवार को दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की बढ़ोतरी आंकी गई है। इसके अलावा शिमला, कल्पा, ऊना के पारे में दो डिग्री और कांगड़ा, भुंतर, नाहन, व सुंदरनगर के तापमान में एक डिग्री तक का उछाल आया है। सोलन, हमीरपुर व डलहौैजी के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राजगढ़, कुफरी, चायल, पांवटा साहिब व शिमला में सोमवार शाम को बारिश हुई है।
The post कमज़ोर पड़ा मानसून appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%9b%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%a8/
No comments:
Post a Comment