शिमला –हिमाचल में कमजोर पड़े मानसून ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ जगह रविवार को झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार रात को भी सोलन जिला में एक-दो जगह भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की मानें, तो राज्य भर में सात सितंबर तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान चार सितंबर तक कुछ जगह बारिश होगी, जबकि पाचं से सात सितंबर तक एक-दो जगह बारिश होगी। मैदानी इलाकों सहित शिमला, सिरमौर, चंबा व सोलन में कुछ जगह रविवार दोपहर बाद बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से अधिकतम तापमान में फिर गिरावट आई है। अधिकतम पारे में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आंकी गई है। कांगड़ा व बिलासपुर के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा सुंदरनगर, कल्पा, ऊना व हमीरपुर के तापमान में तीन डिग्र्री की गिरावट आई है। धर्मशाला को छोड़कर शेष हिमाचल के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सोलन जिला में एक-दो जगह 24 घटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पांवटा साहिब में 63, नाहन में 34, पंडोह 24, सराहन में 17, राजगढ़ व रामपुर में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आंकी गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
The post मॉनसून फिर रफ्तार पर, कई जगह बौछारें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a4%97/
No comments:
Post a Comment