Sunday, September 8, 2019

आज से खिली रहेगी धूप

शिमला – हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार से मौसम साफ रहेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 13 सितंबर तक अनेक स्थानों पर धूप खिलने की संभावना जताई जा रही है। शिमला, कुल्लू, सोलन, मंडी, सिरमौर व चंबा में पूरे सप्ताह मौसम खराब रहेगा। मैदानी इलाकों में भी 11 सितंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं, लेकिन राज्य के इन क्षेत्रों मेें भी इस दौरान एक-दो जगह ही बारिश होगी। राज्य में शनिवार को भी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ जगह दिन के समय मौसम खराब रहा, लेकिन इसके अलावा शेष हिमाचल में मौसम साफ रहा। मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

The post आज से खिली रहेगी धूप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment