Monday, September 2, 2019

डा. बाल्दी की ताजपोशी आज

बदलेंगे अफसरों के ओहदे, दिल्ली से लौटेंगे रजनीश-संजयमूर्ति

शिमला -मुख्य सचिव की कुर्सी पर डा. श्रीकांत बाल्दी की ताजपोशी सोमवार को हो जाएगी। निवर्तमान मुख्य सचिव बीके अग्रवाल दिल्ली में ज्वाइनिंग देंगे। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से दो आईएएस अधिकारी लौटने वाले हैं। अभी दो अधिकारी आ चुके हैं, जिनके बाद दो अन्य अधिकारी आएंगे। प्रदेश से अधिकारियों का पलायन रुक नहीं रहा है, जिसके चलते यहां पर अफसरों की खासी कमी है। इस कमी को झेलते हुए डा. श्रीकांत बाल्दी को अपना आगे का सफर तय करना है, जिसे वह कैसे चलाएंगे, यह समय बताएगा। सोमवार को उनकी ताजपोशी के साथ यहां नई टीम का गठन भी शुरू होने की संभावना है। उनके कई पुराने साथी नई जिम्मेदारी के साथ आगे आ सकते हैं, क्योंकि सरकार को अधिकारियों की जरूरत भी है। माना जा रहा है कि अधिकारियों की एक नई टीम खड़ी हो सकती है और यहां कई अधिकारियों की वर्तमान जिम्मेदारियों को बदला जा सकता है। कुछ अफसर इसमें महत्त्वपूर्ण ओहदे भी देखेंगे, जिनके पास अभी वैसे ओहदे नहीं थे। अफसरशाही में फेरबदल संभव माना जा रहा है। डा. बाल्दी का अब तक का सफर बेहतर रहा है, जिन्होंने कई सरकारों में वित्त जैसे अहम महकमा देखा। अब सीएम कार्यालय को संभालने के बाद उन पर पूरी प्रशासनिक जिम्मेदारी आ गई है।

लौटेंगे दो अफसर

टीम बाल्दी में जयराम सरकार को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से दो अधिकारी अगले महीने लौटने की उम्मीद है। इनमें रजनीश और के.संजयमूर्ति हैं। हाल ही में यहां सी. पालरासू व अमिताभ अवस्थी की भी वापसी हो गई है, जिनको सरकार ने महत्त्वपूर्ण विभाग सौंपे हैं।

The post डा. बाल्दी की ताजपोशी आज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%9c/

No comments:

Post a Comment