शिमला -केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फंड से 64.49 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। यह राशि प्रदेश में सर्दियों के दिनों में हुए नुकसान की एवज में दूसरी बार मिली है। अभी बरसात का नुकसान केंद्र सरकार को जाना है। जल्दी ही प्रदेश सरकार जिलों को पैसे का आबंटन करेगी। राज्य में अभी तक 1180 करोड़ रुपए का शुरुआती नुकसान बरसात से आंका गया है। नुकसान का आकलन अभी चल रहा है। सर्दियों के नुकसान पर यह राशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दूसरा अवसर है कि प्रदेश सरकार को सर्दियों में हुए नुकसान के लिए राशि मिली है। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने 2014 में एनडीआरएफ के अंतर्गत सहायता राशि प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहुल-स्पीति जिला में भारी बर्फबारी के कारण फंसे हुए स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को निकालने के लिए राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हेलिकाप्टर सेवाएं तथा अन्य मदद दी गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में मॉनसून के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने इस कोष के अंतर्गत 312 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त की थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रदेश की जनता के कल्याण के प्रति संवेदनशील है। मॉनसून के दौरान भी प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 15 करोड़ रुपए की राशि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जारी की गई है, ताकि प्रदेश की जनता को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान से राहत मिल सके। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम को राज्य में भेजने का आग्रह करेगी, ताकि शीघ्र केंद्रीय सहायता प्राप्त की जा सके।
The post हिमाचल के लिए केंद्र से 64.49 करोड़ की मदद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-64-49-%e0%a4%95%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment