कुल्लू। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाई-वे पर बजौरा के पास पुलिस ने दो व्यक्तियों को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस एनएच पर बजौरा के पास रूटीन चैकिंग पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक बस को चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो किलो 225 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मेघ सिंह और तलबे राम निवासी थलौट मंडी के रूप में हुई है।
The post सवा दो किलो चरस संग दबोचे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/02/%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment