ऊपरी इलाकों में वक्त से पहले हुई बर्फबारी ने बढ़ाई दिक्कतें
शिमला —प्रदेश के शीत मरूस्थल लाहुल-स्पीति के लाहुल में किसान जल्द बर्फबारी होने से परेशान हो गए हैं। राज्य की लाहुल घाटी के किसानों को पशुचारे की चिंता हो गई है। सालों बाद सितंबर के आखिर में हुई बर्फबारी ने इस क्षेत्र को करीब सौ करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है। कृषि विभाग के अनुसार यहां अकेले सेब की फसल को ही 37 करोड़ का नुकसान आंका गया है। सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय का कहना है कि चारे की कमी की जानकारी मिली है। सरकार किसानों को चारे पर सौ फीसदी उपदान प्रदान करेगी। लाहुल-स्पीति में चारे की कमी को देखते हुए सरकार ने 200 क्विंटल चारा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। चारा सौ फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसमें एक पशुपालक को दो से अढ़ाई क्विंटल चारा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। खराब मौसम के कारण यातायात के अवरुद्ध होने के कारण रोहतांग सुरंग से चारा भेजा जा रहा है। बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई स्थानों पर विशेषकर जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में लोगों को रेशानी आई है।
सरकार को किसानों का पूरा ख्याल
चंबा, किन्नौर और कांगड़ा जिला के दुर्गम क्षेत्रों में भी खराब मौसम से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के चलते लाहुल-स्पीति में बिजली बंद रही। पिछले महीने 22 और 23 सितंबर को बर्फबारी के चलते जिला में 148 ट्रांसफार्मर बाधित हुए थे, जिससे लोगों को दिक्कतें आईं। भारी बर्फबारी से जिला में करीब तीन हजार लोग फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में सरकार व जिला प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। इनमें से अधिकांश लोगों को रोहतांग सुरंग के माध्यम से बचाया गया था। डा.मार्कंडेय ने कहा कि किसानों की चिंता सरकार को है, जो जल्द उनकी समस्या का समाधान निकालेगी।
The post लाहुल को सौ करोड़ का झटका appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8c-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment