सोलन में देवभूमि के सबसे बड़े एस-मार्ट रिटेल स्टोर का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने किया। यह शोरूम प्रदेश का सबसे बड़ा रिटेल शोरूम है, जो कि प्रदेश में शॉपिंग की दुनिया में स्मार्ट रेव्यूलेशन लाएगा। इसमें दैनिक जरूरत के सभी सामान के अलावा शादी व समारोह के दौरान पहने जाने वाले करीब 50 ब्रैंड्स के कपड़े जूते, कॉस्मेटिक प्रोडक्टस भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा रोजमर्रा इस्तमाल होने वाली वस्तुएं भी ग्राहकों को मिलेंगी। स्टोर खुलने के साथ ही यहां खरीददारी करने पर लोगों को लाखों रुपए के इनाम भी मिलेंगे। इनमें स्कूटी, फ्रिज सहित अन्य चीजें शामिल हंै। एस-मार्ट के सीईओ दीपक साहनी व निदेशक मनोज साहनी ने यह कहा कि स्टोर सुबह सात से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। इस मौके पर देवभूमि ग्रुप के सीएमडी पवन साहनी, निदेशक गिरीश साहनी, निदेशक मनोज साहनी, दीपक साहनी ऋत्विक साहनी, अर्पन साहनी, पवन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अमन सेठी, राजेश कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
The post सोलन में खुला हिमाचल का सबसे बड़ा मार्ट, शॉपिंग के साथ लाखों के इनाम। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac/
Post a Comment