शिमला —26वां राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन मंगलवार से चंबा के चौगान में शुरू होगा। चार दिवसीय सम्मेलन का हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) द्वारा किया जा रहा है। परिषद यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से आयोजित कर रही है। इसका शुभारंभ कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय करेंगे। बाल विज्ञान सम्मेलन-2018 का मुख्य विषय ‘स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ रखा गया है। चार दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और विज्ञान मॉडल इत्यादि जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें राज्य के 12 जिलों के 800 से अधिक छात्र और शिक्षक भाग लेंगे। हिमकोस्ट के सदस्य सचिव कुणाल सत्यार्थी ने कहा कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के संगठनों से संसाधन व्यक्ति, वैज्ञानिक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के प्रतिनिधि, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्त्रम में भाग लेने जा रहे हैं।
The post चंबा में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन आज से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2/
Post a Comment