शिमला – राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महान विचारक और सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं का अनुसरण करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के अधिकार और समाज की बेहतरी के लिए वैदिक संस्कृति को बढ़ावा दिया। राज्यपाल गुरुवार को नई दिल्ली के रोहिणी में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि स्वामी दयानंद ने समाज में प्रचलित कई सामाजिक बुराइयों का विरोध किया और उनका शिक्षा, विशेष तौर पर कन्या शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्ष वर्धन, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह, उत्तर दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश कुमार गुप्ता व सांसद स्वामी सुमेधा नंद सरस्वती भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
The post स्वामी दयानंद से सीख लें नौजवान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%96-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8/
No comments:
Post a Comment