कुटलामोड़ के पास हादसा, रात भर खाई में पड़े रहे शव

थुनाग – थुनाग के कुटलामोड़ में रविवार रात को एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तल्याढ़ चांबी निवासी महेश कुमार और रिवालसर निवासी दिनेश कुमार उर्फ रिंपी शामिल हैं। रिंपी मंडी के चंद्रलोक गली में ढाबा चलाता था और वह खांबड़ सभा का संयोजक भी था। बताया जा रहा है कि रात होने के कारण हादसे की जानकारी किसी को भी नहीं हुई और सोमवार सुबह ही दुर्घटना का पता चल पाया। जानकारी के अनुसार रविवार रात आठ बजे के करीब कार (एचपी-34सी-1007) जंजैहली से मंडी की तरफ जा रही थी। इसी बीच थुनाग के पास कुटलामोड़ में कार करीब चार मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह के समय स्थानीय लेगों की नजर खाई में समाई कार पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय निवासी चेतराम और खेम सिंह दोनों कार के पास पंहुचे, तो देखा कि कार में कोई भी नहीं था। आसपास देखने पर खाई में दो शव दिखाई दिए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना जंजैहली को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाले से दोनों शव अग्निशमन केंद्र थुनाग के कर्मचारियों की सहायता से बाहर निकाले। जंजैहली थाने के एसएचओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
The post थुनाग में गिरी गाड़ी दो की जान गई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a5%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/
No comments:
Post a Comment