Show your support

Saturday, October 20, 2018

हमीरपुर को जयराम का विजयी भवः

विजय अग्निहोत्री और विजय पाल सोहारू की ताजपोशी से फूटी कोंपलें

हमीरपुर  – प्रदेश के सिंहासन पर भाजपा का ताज होने के बावजूद सत्ता सुख से वंचित चल रहे हमीरपुर जिला को जयराम सरकार ने विजयी भवः का आशीर्वाद दिया है। विजयी भवः इसलिए, क्योंकि यहां से एक नई बल्कि दो-दो विजय की ताजपोशी की गई है। नादौन से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम का उपाध्यक्ष देकर अहम ओहदे से नवाजा गया है, वहीं हमीरपुर के प्रदेश भाजपा सचिव विजय पाल सोहारू को हिमुडा का निदेशक बनाया गया है। इन दोनों ताजपोशियों से हमीरपुर में सूखी चल रही भाजपा में फिर से कोंपलें फूटती हुई नजर आ रही हैं। विदित रहे कि कभी प्रदेश की सत्ता का केंद्र रहा हमीरपुर जिला विधानसभा चुनावों के बाद ड्राई चल रहा था। यहां से जीते दो विधायक भी आज तक सरकार में खुद को कोई खास प्रेजेंट नहीं कर पाए हैं। जिला भाजपा के वजूद का पता इसी बात से चल जाता है कि प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुनते नहीं। हां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जिला में होने वाले कार्यक्रमों से ही आभास होता है कि यहां भाजपा भी है। खैर, यह जिले का पुराना सनैरियो है। श्री अग्निहोत्री की निगम में बतौर उपाध्यक्ष ताजपोशी जिले के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। मजेदार बात यह है कि श्री अग्निहोत्री की ताजपोशी ने उनके प्रतिद्वंद्वियों को भी स्वागतकर्ताओं की कतार में खड़ा कर दिया। विधानसभा चुनावों में बगावत कर बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले भाजपा के कट्टर समर्थक लेखराज शर्मा भी शुक्रवार को हार लेकर श्री अग्निहोत्री के इस्तकबाल के लिए कतार में खड़े रहे। आने वाले समय में पार्टी के लिए इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जा सकता है। कुल मिलाकर इन ताजपोशियों से जिला के भाजपा नेताओं में नए रक्त का संचार हुआ है। इनके स्वागत के लिए जगह-जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर इस बात का सबूत दिया कि आने वाले वक्त में सियासत का रुख क्या होगा।

The post हमीरपुर को जयराम का विजयी भवः appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment