अब आउटसोर्स वार्डों में सैहब कर्मी उठाएंगे कूड़ा

निगम ने पांच वार्डों की सफाई व्यवस्था को किया था आउटसोर्स, ठेकेदार कार्य करने में रहा नाकाम

शिमला —नगर निगम शिमला के टुटू, मज्याठ, कच्चीघाटी, बालूगंज और टूटीकंडी वार्ड में डोर टू डोर गारबेज कलैक्शन फिर से सैहब कर्मचारियों के जिम्मे होगी। नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में उक्त वार्डों में गारबेज कलैक्शन सैहब कर्मचारियों द्वारा करने का निर्णय लिया गया है। शहर के उक्त वार्डों में डोर टू डोर गारबेज कलैक्शन को आउटसोर्स कर दिया गया था। मगर जिस ठेकेदार को गारबेज कलैक्शन का जिम्मा दिया गया था वह उक्त कार्य के संचालन में पूरी तरह से नाकाम रहा जिससे उक्त वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा था। नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में उक्त वार्डों में डोर टू डोर गारबेज कलैक्शन पर चर्चा हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि इन वार्डों में फिर से नगर निगम के अधीन सैहब कर्मचारी ही कूड़ा उठाएंगे। सैहब कर्मचारियों की कमी पूरी करने के लिए निगम ठेकेदारों से कर्मचारी लेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेंगे पार्क

नगर निगम शहर के वार्डों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्कों का निर्माण करेगा। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर नगर निगम शिमला भी विभिन्न वार्डों में पार्क निर्माण कर वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देगा।

सामान गायब होने पर दर्ज होगी शिकायत

नगर निगम शिमला शहर के विभिन्न वार्डों में पार्कों से गायब हो रहे सामान पर पुलिस में शिकायत दर्ज करेगा। पार्षदों की शिकायत पर आयुक्त पंकज राय ने अधिकारियों को पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।

शहर में भिखारियों की भरमार

शहर के मुख्य स्थलों पर भिखारियों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है, जो आम जनता के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। समरहिल वार्ड पार्षद शैली ने उक्त मुद्दा सदन में उठाया। आयुक्त पंकज राय ने कहा कि इस बाबत जिला उपायुक्त को पत्र लिखा गया है और कार्रवाई की मांग की गई है।

दो मोटरसाइकिल खरीदेगा निगम

नगर निगम शिमला सैनीटेशन के लिए दो मोटरसाइकिल खरीदेगा। इन मोटरसाइकिलों का प्रयोग शहर में नगर निगम शिमला को मिलने वाली श्किायतों पर अधिकारी के मौके पर पहुंचने के लिए किया जाएगा।

वार्डों में लाइट की दिक्कत

विंटर सीजन दस्तक देने वाला है, मगर शहर के वार्डों में लाइटों की दिक्कत है। निगम हाउस में पार्षद पूर्ण मल ने कहा कि वार्डों में पोल लगे हुए हैं। मगर उसमें लाइटें नहीं है। आयुक्त पंकज राय ने कहा कि बुधवार को कंपनी के साथ बैठक रखी गई है, जिसमें सेप्लीमेंट एग्रीमेंट हस्ताक्षर किया जाएगा।

पार्षदों को किया जाए सूचित

बैठक में पार्षदों ने मांग उठाई है कि वार्ड में उद्घाटन विजिट संबंधित जानकारियां उन्हें भी दी जाएं। पार्षदों का कहना था कि उनके वार्ड में कार्य का शिलान्यास व उद्घाटन हो जाते हैं, मगर उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं होती है।

सैहब कर्मियों को 1500 रुपए बोनस

दिवाली पर सैहब सोसायटी के कर्मचारियों को नगर निगम शिमला 1500 रुपए बोनस देगा। सैहब कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने के लिए निगम ने 11.35 लाख रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा दिवाली पर निगम के नियमित कर्मचारियों को भी 1500 रुपए दिए जाएंगे। दीपावली पर कर्मचारियों को उक्त लाभ देने के लिए सहमति जताई गई।

डाटा एंट्री आपरेटरों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी

नगर निगम शिमला में आउटसोर्स पर तैनात डाटा एंट्री आपरेटरों की दिहाड़ी में 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। निगम प्रशासन ने उनका वेतन 252 रुपए प्रतिदिन की दर से बढ़ाकर 267 रुपए प्रतिदिन कर दिया है। मौजूदा समय में नगर निगम शिमला में 14 डाटा एंट्री आपरेटर कार्यरत हैं।

दो माह में एक बार लिया जाएगा शुल्क

नगर निगम शिमला शहर में डोमेस्टिक उपभोक्ताओं से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत वसूला जाने वाला शुल्क दो माह में एक बार लेगा, जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं से हर माह शुल्क वसूला जाएगा। शहर में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन की आय को बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 95 फीसदी कलेक्शन करने वाले सैहब सुपरवाइजर को 800 रुपए का इनसेंटिव दिया जाएगा। 90 फीसदी वाले को 400 रुपए और 90 फीसदी से कम रहने वाले सुपरवाइजरों पर निगम प्रशासन पेनेल्टी लगाएगा।

गाडि़यों की रोटेशन को प्लान

नगर निगम प्रशासन भरयाल कूड़ा संयंत्र तक कूड़े को पहुंचाने के लिए वाहनों की रोटेशन बनाए रखने के लिए नवबहार के समीप होरपर का निर्माण करेगा। इसके लिए नवबहार के समीप जगह चयनित की जाएगी। इसके लिए निगम सदन में कमेटी गठित की गई है।

लैंड स्लाइड को करेगा रिटेन

नगर निगम शिमला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप घोड़ा स्टैंड के पीछे हो रहे लैंड स्लाइड को रिटेन करेगा। इसके लिए सदन में सर्वसम्मति से 35 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। आयुक्त पंकज राय ने बताया कि एसजेवीएनएल के विशेषज्ञों ने भी विजिट के बाद इसे रिटेन करने की हिदायत दी है।

The post अब आउटसोर्स वार्डों में सैहब कर्मी उठाएंगे कूड़ा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

Post a Comment