शिमला में लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाएगी पार्टी
शिमला —भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाएगी। लोकसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए भाजपा ने वहां अभ्यास वर्ग करने की ठानी है, जिसके तहत यह आयोजन किया जा रहा है। सोमवार व मंगलवार दो दिन तक होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के मौजूद रहने की संभावना है। हालांकि उनका कार्यक्रम अभी नहीं आया है, परंतु भाजपा सूत्रों के अनुसार वे यहां पर मौजूद रहेंगे। इनके अलावा पार्टी के दूसरे पदाधिकारी भी अभ्यास वर्ग में अपनी उपस्थिति देंगे। यहां शिमला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। आयोजन बनूटी में किया जा रहा है। इस अभ्यास वर्ग में छह सत्र रहेंगे, जिसमें कई विषयों पर चर्चा होगी। भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करेगी और बूथ स्तर पर जनता के बीच इन योजनाओं को कैसे ले जाया जा रहा है, इस पर बातचीत होगी। इन योजनाओं का धरातल पर कितना असर दिखाई दे रहा है और राजनीतिक तौर पर पार्टी को इसका कितना फायदा होगा, इसके बारे में भी कार्यकर्ता बताएंगे। आने वाले दिनों में पार्टी वर्करों को क्या कुछ करना है, ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत फिर से पक्की हो जाए, इस पर भी मंथन होगा और कार्यकर्ताओं को नए टारगेट दिए जाएंगे। यह अभ्यास वर्ग पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए है। इस तरह के आयोजन प्रदेश भर में अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों के विधानसभा क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। पिछले लोकसभा में भी प्रदेश में भाजपा ने चारों संसदीय सीटों पर विजय हासिल की थी, जिसका इस दफा भी यही टारगेट है।
The post भाजपा का अभ्यास वर्ग आज से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87/
Post a Comment