शिमला – प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 व 20 अक्तूबर को सुंदरनगर में होगी। इस बैठक में युवा मोर्चा अपनी अगली रणनीति बनाएगा, जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी अपना संबोधन देंगे। भाजयुमो के अध्यक्ष विशाल चौहान ने बताया कि इस बैठक में वन बूथ 20 यूथ के टारगेट पर चर्चा होगी और आगामी रणनीति को तय किया जाएगा। भाजयुमो ने आने वाले दिनों में वन बूथ 20 यूथ महाभियान शुरू करना है, जिसे इस बैठक में दिशा दी जाएगी। बूथ स्तर 20 युवाओं की टोली तैयार करेंगे और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करेगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का टारगेट है कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें इस दफा भी भाजपा की झोली में जाएं, जिसमें युवा मोर्चा की अहम भूमिका रहने वाली है। विशाल चौहान ने कहा कि 19 अक्तूबर को प्रदेश पदाधिकारियों की मंत्रणा होगी, जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री पवन राणा, जिला प्रभारियों से कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। 20 तारीख को लोस चुनाव के दृष्टिगत युवाओं की भूमिका पर चुनावी टिप्स दिए जाएंगे।
The post प्रदेश में वन बूथ-20 यूथ टारगेट पर मंथन कल से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a5-20-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a5-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%97/
Post a Comment