राहुल गांधी से मिले वन मंत्री ठाकर सिंह भरमौरी, पांगी आने का दिया न्योता

राहुल गांधी से मिलते हुए वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी। शिमला | वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने दिल्ली में आॅल इंडिया कांग्रेस समीति के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को हिमाचल को प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों विशेष रूप से चंबा के जनजातीय क्षेत्रों से अवगत करवाया। चंबा जिला की पांगी घाटी प्रकृति सौंदर्य की एक अद्भुत मिसाल है। यहां प्रकृति पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं लेकिन मुलभूत सुविधाओं के अभाव में यह घाटी विश्व के अधिकतर पर्यटकों को आकर्षित करने में असमर्थ है। इस जन जातीय क्षेत्र के विकास के लिए अच्छे संपर्क मार्गों और सड़कों की आवश्यकता है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने इस मुलाकात के दौरान आॅल इंडिया कांग्रेस समीति के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पांगी घाटी के दौरे के लिए भी आग्रह किया।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

Post a Comment

Latest
Total Pageviews