यात्रा कर वापस लौटे शराचली के त्रिदेव

रोहड़ू | शराचलीक्षेत्र से चार धाम की कठिन यात्रा पर गए देवता बनाड, देवता देशमोलिया देवता क्यांलू सोमवार को यात्रा पूरी कर वापिस लौट आए। शराचली क्षेत्र के मांदल में क्षेत्र के हजारों लोगों ने तीनों देवताओं को जोरदार अभिनंदन किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर जुब्बल का शराचली क्षेत्र देवताओं के जयकारों से गुंज उठा और क्षेत्रवासियों देवलुओं ने पारंपरिक नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया। शराचली क्षेत्र के तीनों देवता 112 लोगों की टोली के साथ अप्रेल माह में पैदल तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। जिसके बाद क्षेत्र में सभी समारोह , धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन पर पूर्ण रुप से रोक लगी हुई थी। चार धाम यात्रा से वापस लौटने पर शिलार स्थान पर हजारों लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ देवता तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। देवताओं की मूर्तियों को पालकी में रख कर शिलार से पैदल मांदल लाया गया ।इस शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। देवता देवलुओं की सकुशल वापसी पर मंगलवार 30 मई को मांदल में पहली धाम आयोजित होगी। 31 मई को क्यांलू महाराज के क्यांला मंदिर रोहटान तथा तीसरी एक जून को...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

Post a Comment

Latest
Total Pageviews