Tuesday, April 4, 2017

कर्मी कम, चुनाव में ड्यूटी लगने से काम हो रहा प्रभावित

जिलाप्रशासन की ओर से निगम कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाए जाने पर निगम मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने एतराज जताया है। मेयर संजय चौहान ने कहा कि नगर निगम पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है और वर्तमान में शहर में जल संकट और पानी के वितरण को लेकर भी समस्याएं रही हंै। ऐसे समय पर प्रशासन की आेर से 40 से अधिक कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगा देने से कार्य प्रभावित हुआ है। महापौर संजय चौहान ने कहा प्रदेश सरकार ने बिना नगर निगम के कामकाज की परवाह किए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी है। नगर निगम में कर्मचारियों की पहली जिम्मेवारी कार्यालय का काम देखने की है, लेकिन इसे दरकिनार करते हुए प्रदेश सरकार ने चुनाव में कर्मचारियों को व्यस्त कर दिया। वहीं इसी मामले में डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने मुख्य सचिव वीसी फारका को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने चुनाव डयूटी में लगाए गए कर्मचारियों के ड्यूटी कैंसिल करने की मांग की है। निगममें 250 से अधिक रिक्त पद :निगम के विभिन्न शाखाओं में 250 से अधिक रिक्त पद हैं। इन पदों को भरने को लेकर निगम मेयर...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment