
धर्मशाला. जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की रक्कड़ तहसील के तहत चौली गांव में वन्य जीव विभाग की लापरवाही के चलते राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत मामले में भाजपा ने राज्यपाल से वन विभाग के दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के प्रवक्ता सपन सूद ने रविवार को मोर के कथित मौत मामले से पूर्व ली गई फोटो को मीडिया को जारी करते हुए वन्य जीव विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेवार ठहराया है। घायल मोर को बिना इलाज के छोड़ कर लौट गए... उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को रक्कड़ तहसील के चौली गांव में लोगों ने अवैध शिकार करने के उद्देश्य से लोहे की पतली तार से बनी फाई में राष्ट्रीय पक्षी मोर फंस गया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने पंचायत उपप्रधान सूर्यवंशी जगवीर सिंह को इसकी जानकारी दी। जिस पर ग्रामीणों ने मौका पर जाकर अवैध रूप से लगाई फाई में फंसे मोर को आजाद करने का प्रयास किया तथा इसकी सूचना उपमंडल वन मंडल अधिकारी को दी। इस घटना की सूचना के बाद वन विभाग के तीन...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment