Tuesday, April 4, 2017

डिपुओं में लोगों को इस महीने नहीं मिलेगी चीनी

लोगों को अब बाजार से महंगी दर पर ही खरीदनी पड़ेगी चीनी भास्करन्यूज | शिमला प्रदेशमेंलोगों को इस महीने डिपुओं में चीनी नहीं मिलेगी। सरकार ने इस महीने उपदान पर दी जाने वाली चीनी की सप्लाई पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। अगले महीने चीनी दी जानी है या नहीं इस पर सरकार बाद में फैसला लेगी। फिलहाल अप्रैल महीने में दी जाने वाली चीनी का कोटा इस बार लोगों को नहीं मिलेगा। लोगों को बाजार से ही महंगी दरों पर चीनी खरीदनी पड़ेगी। सरकार की ओर से चीनी के सप्लाई पर लगाई गई रोक ने चीनी के स्वाद को फिका कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से चीनी के कोटे में लगाए गए कट के बाद राज्य सरकार अपने स्तर पर इसकी व्यवस्था नहीं कर पाई है। हालांकि सरकार ने चीनी की सप्लाई को लेकर निगम को दो महीने के लिए टेंडर कॉल करने को कहा था। निगम ने टेंडर काल भी किए। इसे अंतिम मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजे गया, लेकिन रेट को लेकर बात नहीं बन पाई और सरकार ने इस महीने चीनी देने पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। सरकारपर पड़ेगा 110 करोड़ की सब्सिडी का बोझ : राज्यसरकार अगर अपने स्तर पर चीनी सप्लाई करती है तो यह...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment