
ठियोग | पिछलेतीन दिनों से मौसम काफी खराब रहने के बावजूद ठियोग क्षेत्र में पर्याप्त बारिश होने से लोग निराश हैं। हालांकि शनिवार रात और रविवार शाम को कुछ समय तक बारिश से किसान-बागवानों को राहत मिली है, लेकिन आने वाले गर्मियों के मौसम के लिए पानी की कमी से निजात के लिए इस बारिश को पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। जनवरी में दो बार बफबारी हॉल की बारिश के बावजूद ठियोग की खड्डों नालों में पानी की मात्रा में वृद्धि नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि बरसात आने तक पेयजल और खेत बगीचों में नमी बनी रहे, इसके लिए अभी और बारिश की जरूरत है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment