कार सेवकों से भरा ट्राला गहरी खाई में गिरा, 4 महिलाओं की मौत, 28 घायल

चिंतपूर्णी. ज्वाल (चिंतपूर्णी) में कार सेवकों से भरा ट्राला 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इससे चार महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में सुमन देवी, चंचला देवी, सीमा देवी और अनीता देवी शामिल हैं। सभी बेहड़ जसवां की रहने वाली थीं। हादसे में 28 श्रद्धालु घायल हुए। इनमें एक दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है।   जिन्हें चिंतपूर्णी के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर घायलों को रीजनल अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ट्राला में लगभग 35 लोग सवार थे। सभी लोग बेहड़ जसवां से कालू दी बड़ के सत्संग भवन में कार सेवा करने आए थे। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।   कालू दी बड़ सत्संग भवन में सेवा के लिए बेहड़ जसवां के श्रद्धालु ट्राला में आए थे। देरशाम यह श्रद्धालु सत्संग भवन में कार सेवा करने के बाद ट्राला में अपने घर वापिस लौट रहे थे। लेकिन ट्राला ड्राइवर रास्ता भूल गया और ट्राला को ज्वाल चांहगा बस्ती की तरफ मोड़ कर ले गया। कुछ दूरी ट्राला अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिससे चार महिलाओं की...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

Post a Comment